Techcalculation
यह एक हिंदी ब्लॉग है इस ब्लॉग पर आपको कम्प्यूटर, Internet, मोबाइल और अन्य सभी टेक्नॉलजी से सम्बंधित जानकरी हिंदी में मिलती है।
यह एक हिंदी ब्लॉग है इस ब्लॉग पर आपको कम्प्यूटर, Internet, मोबाइल और अन्य सभी टेक्नॉलजी से सम्बंधित जानकरी हिंदी में मिलती है।
Creative Innovative Informative
Creative Innovative Informative
Secrete Message कैसे होते है। जिसे और कोई तीसरा व्यक्ति न समझ पाये उसे गुप्त संदेश कहते है अगर वह message सब लोगों की समझ में आने लगे तो वह गुप्त नहीं रह जाएगा। आज के जमाने में हम जिस भी तरीके से communication करते है Audio call, video call, WhatsApp message, Text message वह Secrete नहीं है। हालांकि WhatsApp message encrypted होते है पर अगर आपका WhatsApp किसी के हाथ लग जाये तो वह सारे message पढ़ सकता है और समझ सकता है। पर कोई ऐसा तरीका जिस से हम दूसरे व्यक्ति तक अपना message भेज दें और अगर किसी तीसरे व्यक्ति ने वह देख भी लिया तो वह उसे समझ नहीं पाएगा। इस लिए हम ऐसे Secrete Message Morse code कि भाषा में भेजते है। और आज हम Morse code के बारे में बात करेंगे जो कि Secrete code होता है। Morse code में भेजे गये संदेशों को कोई भी नहीं समझ सकता है उसे वही समझ सकता है जिसे Morse code कि पूरी जानकारी होती है।
जरूरी नहीं है कोई भी Secrete Message Morse code में ही Secrete Message करने के लिए बहुत तरीके हो सकते है। Secrete Messages से कोन बात करता है एक जासूस जो किसी Secret mission पर है तो उसे Secret Message से ही बात करनी होगी तरीका कैसा भी हो जूतों के फीते किस तरह से बंधे है, शर्ट में कितने बटन लगे है , शर्ट का कोन सा बटन टूटा है, चलने का style क्या है यह सब दूसरे जासूस को message देने का तरीका है और यह message जासूस के अलावा कोई और नहीं समझ सकता।
Morse कि कहानी 1825 से शुरू हुई अमेरिका में एक वैज्ञानिक थे Samuel Morse. वह Washington DC में रहते थे और उनके माता पिता उनसे लगभग 500 KM दूर रहते थे फिर एक दिन किसी बीमारी की वजह से Samuel Morse की माँ का देहांत हो गया इसके सूचना देने के लिए उनके पिता ने Samuel Morse को एक पत्र लिखा और पत्र मिलते ही वह अपने घर की तरफ चल दिये पर जब तक वह घर पहुँच पाते तब उनकी माता का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। इस से Samuel Morse को बहुत दुख हुआ और उनके मन में एक ख्याल आया की एक ऐसा साधन होना चाहिए जिस से किसी भी व्यक्ति को भेजा गया संदेश तुरंत मिल सके। और Samuel Morse ने 1836 में एक प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया और उन्होंने एक एसी मशीन बनाई जिसमें उन्होंने तारों के माध्यम से दूसरी तरफ संदेश को तुरंत भेज दिया। पर यह संदेश एक Beep sound में था इस Beep sound से कैसे बात की जाये इस लिए उन्होंने एक code बना दिया और इसे Morse code नाम दिया। अब इस Beep sound में दो तरह की sound थी पहली Beep sound छोटी थी इस लिए इसे Dit (Dot) बोला गया और लंबी Beep sound को (-) या Dah बोला गया और इसी Dit or dash की भाषा को Morse Code कहते है।
Dit or dash के combination को English Alphabet के लिए तैयार किया गया इसमे कम से कम Combination की संख्या एक थी और ज्यादा से ज्यादा combination की संख्या 4 थी। और message को send और receive करते के लिए Telegraph machine का उपयोग होता था। पर यहाँ जरूरी यह था की जो भी संदेश भेज रहा है या जिसे संदेश मिल रहा है उसे Morse Code आना चाहिए।
अब जानते है की Morse code में संदेश को कैसे लिखते है और कैसे समझते है।
जैसे अगर हमे किसी को Hello का message भेजना है तो Morse code में H का मतलब 4 छोटे Beep होगा (….) यानि Di Di Di Di
E का मतलब एक छोटा Beep (.) Di
L का मतलब छोटा Beep बड़ा Beep छोटा Beep छोटा Beep (.-..) यानि Di Dah Di Di
फिर से L का मतलब छोटा Beep बड़ा Beep छोटा Beep छोटा Beep (.-..) यानि Di Dah Di Di
O का मतलब तीन बड़े Beep (—) यानि Dah Dah Dah
यहाँ एक रोचक तथ्य यह है की अपने कभी Nokia का phone अगर चलाया है तो उसमे Message की ringtone Morse code में ही थी जिसको अगर Decode करें तो उसका मतलब SMS था।
और यहाँ जरूरी नहीं है की Morse code को सिर्फ Beep sound से समझ सकते है यहाँ हम Morse code को कई तरीकों से use कर सकते है जैसे चलने का style छोटा कदम Di और लंबा कदम Dah हो जाएगा।
Light को blink कर के एक छोटा Blink Di और लंबा Blink Dah हो जाएगा।
पलक झपकने से जल्दी से पलक झपकना Di और आराम से पलक झपकना Dah माना जाएगा। यहाँ Morse code की list देखिये।
मुझे पूरी आशा है कि आप लोगों को Morse code क्या होता है इसके बारे में समझ आ गया होगा । अगर आपको यह Post अच्छी लगी तो आप सभी से गुजारिश है कि आप लोग इस जानकारी को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, के साथ share करें, जिससे कि हमारे बीच जागरूकता होगी और ज्ञान बढ़ेगा। अगर आप लोगों को किसी भी तरह का Doubt है तो आप मुझे बेझिजक comment कर के पूछ सकते है। में पूरी कोशिश करूंगा कि आपके सवाल का जवाब दे सकूँ। और इस post को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद।