Techcalculation
यह एक हिंदी ब्लॉग है इस ब्लॉग पर आपको कम्प्यूटर, Internet, मोबाइल और अन्य सभी टेक्नॉलजी से सम्बंधित जानकरी हिंदी में मिलती है।
यह एक हिंदी ब्लॉग है इस ब्लॉग पर आपको कम्प्यूटर, Internet, मोबाइल और अन्य सभी टेक्नॉलजी से सम्बंधित जानकरी हिंदी में मिलती है।
Creative Innovative Informative
Creative Innovative Informative
दोस्तों, जो भी लोग Computer सीख रहे है या सीख चुके है उनमें से शायद ही कोई होगा जो Notepad के बारे में नहीं जानता होगा। Notepad एक Basic Text Editor है जो हमारे कंप्यूटर के साथ-साथ आता है। यह एक ऐसा program है जिसे छोटे बच्चों को स्कूल लाइफ में कंप्यूटर क्लास में सबसे पहले ही बताया जाता है। क्योंकि यह एक Simple Text Editor होता है और इसका उपयोग करना आसान होता है। इसलिए इससे ही हम शुरुआत करते हैं। और जानते है कि Notepad kya hai हिंदी में।
जिन्हें Notepad के बारे में जानकारी नहीं होती है या फिर आप स्कूल में हों और इसके बारे में अधिक जानना चाहते हों। तो शायद यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। इसमें हम Notepad क्या होता है, Notepad के क्या उपयोग हैं, इसकी क्या विशेषताएं हैं, और इसका उपयोग कैसे करें, जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
Notepad एक साधारण लेकिन उपयोगी Text Editor Program है जो Microsoft Windows के सभी Versions में शामिल होता है। Notepad उपयोगकर्ताओं को Plain Text फ़ाइलें खोलने, पढ़ने और बनाने में सहायता करता है। इस Text Editor में तैयार किए गए Text File को ‘.txt’ एक्सटेंशन के साथ सेव किया जाता है। रिचर्ड ब्रोडी ने Notepad को बनाया था और यह program मुफ़्त उपलब्ध कराया जाता है। शुरुआत से अब तक, Notepad में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। आप विंडोज XP, Windows 7 और Windows 10 में इसकी डिज़ाइन, रंग, और फ़ंक्शन को समान पाएंगे। विंडोज के अलग-अलग संस्करणों के कारण केवल Notepad को खोलने का तरीका थोड़ा बदल सकता है और कुछ नए फ़ीचर्स जोड़े जा सकते हैं। Notepad को विंडो के कई भागों में बांटा गया है, जिन्हें आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं। चलिए, हम Notepad विंडो के हर भाग को एक-एक करके जानते हैं।
1. Title Bar – Title Bar Notepad window का Title bar है। इस पट्टी पर Notepad में बनाई गई फ़ाइल का नाम प्रदर्शित होता है। जब तक फ़ाइल को सेव नहीं किया जाता है, फ़ाइल का नाम दिखाई नहीं देता और उससे पहले “Untitled” लिखा रहता है। जब हम फ़ाइल को किसी नाम से सेव करते हैं, तब “Untitled” की जगह पर फ़ाइल का नाम प्रदर्शित होता है।
2. Menu Bar – Menu Bar Notepad विंडो का दूसरा हिस्सा है, जो टाइटल बार के नीचे स्थित होता है। इस पट्टी में कई विकल्प होते हैं जो Notepad में फ़ाइल बनाने के समय काम में लिए जाते हैं। यह पट्टी Notepad के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इसमें सभी संपादन उपकरण होते हैं जिन्हें हम मेन्यू कहते हैं। इसलिए यह पट्टी बहुत उपयोगी होती है।
3.Status Bar: Status Bar वह एक part है जो Notepad विंडो के निचले हिस्से में स्थित होता है। यह Bar माउस कर्सर की स्थिति को दिखाता है। इस Bar की मदद से कर्सर की स्थिति को आसानी से पता लगा सकते हैं। आप इच्छा से इसे छिपा सकते हैं और जब आप चाहें तब इसे दिखा सकते हैं।
4.Text Area: Text Area Notepad का सबसे महत्वपूर्ण part है। यह Notepad विंडो का सबसे बड़ा part होता है। इस क्षेत्र में टेक्स्ट लिखा जाता है। Notepad में तैयार किए जाने वाले सभी दस्तावेज़ों के शब्दों को इसी एरिया में लिखा जाता है।
Notepad के कुछ लाभ निम्नलिखित हो सकते हैं:
1. यह एक light weight program है जिसे किसी भी लो-कॉन्फ़िगरेशन कंप्यूटर पर आसानी से चलाया जा सकता है।
2. इसे अलग से कंप्यूटर पर स्थापित करने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ साथ ही उपलब्ध होता है।
3. इसे सीखना आसान होता है, इसलिए छोटे बच्चों को भी Text Editor के बारे में ज्ञान प्राप्त कराया जा सकता है।
4. इसमें कोडिंग भी की जा सकती है क्योंकि यह विभिन्न फ़ाइल फ़ॉर्मेट खोलने और सेव करने की अनुमति देता है।
5. Notepad पर ASCII, UTF-8 और UTF-16 Encode किए गए टेक्स्ट को पढ़ा और लिखा जा सकता है।
6. Notepad पर साधारण Text Document भी तैयार किए जा सकते हैं, और जब जरूरत होती है, इन्हें copy करके किसी Other Word Processor Programs जैसे MS word पर ले जाकर Beautiful look किया जा सकता है।
Windows OS based कंप्यूटर में Notepad खोलने के कई तरीके हैं। नीचे चार मुख्य तरीके बताए गए हैं:
Method 1:
1. सबसे पहले, Start बटन पर क्लिक करें और फिर All Programs में जाएं।
2. Accessories पर क्लिक करें।
3. यहां Notepad पर क्लिक करें। इसके बाद Notepad खुल जाएगा।
Method 2:
1. कीबोर्ड पर Windows+R बटन दबाएं, जिससे Run Command Box खुलेगा।
2. यहां notepad.exe टाइप करें और फिर OK पर क्लिक करें। इसके बाद Notepad खुल जाएगा।
Method 3:
1. Windows Search Bar में जाएं और Notepad टाइप करें।
2. आपकी खोज सूची में सबसे ऊपर Notepad दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपका Notepad खुल जाएगा।
Method 4:
Desktop पर ख़ाली जगह पर Right Click कीजिए यहाँ आपको कई सारे option देखने को मिलेंगे फिर यहाँ New पर click कीजिए और उसके बाद Text Document पर click कीजिए, इसके बाद Desktop पर New Text document के नाम से एक फ़ाइल बन कर आ जाएगी इस Icon पर Double Click कर के आप Notepad open कर सकते है।
Notepad को एक डिजिटल डायरी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप कहीं भी अपने लिए नोट बना सकते हैं और जब चाहें तब उन्हें खोलकर edited कर सकते हैं। Notepad एक सस्ता और सरल उपकरण है जो डिजिटल डायरी के रूप में उपयोगी होता है।
Notepad में लिखा गया पाठ साधारण होता है। आप इसमें किसी भी प्रकार की drafting नहीं कर सकते हैं। इसलिए इसे नोट लेने के लिए उपयोग में लिया जा सकता है।
Notepad एक Excellent equipment है जो कंप्यूटर के Basic Functions (Basic principles of computers) को सीखने के लिए उपयोगी है। किसी भी नए कंप्यूटर उपयोगकर्ता के लिए, जो कंप्यूटर पर अपना skill बढ़ाना चाहता है, वह Notepad का उपयोग करके शुरुआत कर सकता है।
इसके माध्यम से आप Save file करना, फ़ाइल खोलना, फ़ाइल edit करना, उन्हें Print करना आदि Basic work सीख सकते हैं।
यदि आपके पास कोई Text File है, तो आप उसे Notepad की मदद से आसानी से खोल सकते हैं और यदि आप उसमें कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो भी आप उसे Notepad का उपयोग करके कर सकते हैं।
इसका मतलब है कि आप Notepad को एक Text Editor की तरह आसानी से उपयोग कर सकते हैं और फिर उन पर Preview Software पर काम करने के बाद अपनी Expert को बढ़ा सकते हैं।
Notepad का उपयोग Webpage बनाने के लिए भी होता है इसमें HTML, CSS के code लिख कर एक webpage बनाया जा सकता है।
Notepad का उपयोग हम स्क्रिप्ट लिखने के लिए भी करते हैं। आप Notepad पर PHP, JavaScript, jQuery, Java, C, C++ आदि भाषाओं के स्क्रिप्ट और प्रोग्रामिंग कर सकते हैं।
दोस्तों, हमें आशा है कि आपको Notepad के बारे में लिखे गए इस Post को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि Notepad kya hai फिर भी अगर आपके मन में कोई संदेह हो तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। आपकी प्रतिक्रिया कमेंट के माध्यम से हमें ज़रूर बताएं कि आपको यह Post कैसा लगा। साथ ही, अगर आपको यह post पसंद आई है तो अपने दोस्तों के साथ इसे अधिक से अधिक शेयर करें।