Techcalculation
यह एक हिंदी ब्लॉग है इस ब्लॉग पर आपको कम्प्यूटर, Internet, मोबाइल और अन्य सभी टेक्नॉलजी से सम्बंधित जानकरी हिंदी में मिलती है।
यह एक हिंदी ब्लॉग है इस ब्लॉग पर आपको कम्प्यूटर, Internet, मोबाइल और अन्य सभी टेक्नॉलजी से सम्बंधित जानकरी हिंदी में मिलती है।
Creative Innovative Informative
Creative Innovative Informative
Internet का इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति Web browser का इस्तेमाल जरूर करता है Web browser के बिना हम Internet नहीं चला सकते है। तो आज इस पोस्ट में हम जनेंगे कि web browser क्या होता है और किसे काम करता है और Internet का इस्तेमाल करने के लिए कोन-कोन से web browser का इस्तेमाल किया जाता है
जैसे कि इसके नाम से पता चलता है कि web का मतलब Internet होता है और Browser का मतलब ढूंढ़ना होता है तो web browser एक माध्यम है जिसके जरिये हम Internet पर कुछ भी चीज ढूंढ़ सकते है या search कर सकते है। या Internet पर दी गई कोई भी services को web browser के माध्यम से access कर सकते है। एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जिस तरह से हम वर्ड डॉक्यूमेंट बनाने के लिए MS word का इस्तेमाल करते है। उसी तरह Internet इस्तेमाल करने के लिए Web browser का इस्तेमाल किया जाता है।
वेब ब्राउज़र एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है जो Data जैसे Image, pages, Texts, videos, आदि को Web server से user तक पहुंचाने का काम करता है। इसे अगर technical भाषा में समझाया जाये तो web browser एक Client की तरह काम करता है और user द्वारा दी गई Request को web server तक ले जाता है और उस Request के बदले मिले हुए Result को computer display पर दिखाता है। Internet पर जो भी Content लिखा गया होता है वह HTML (Hypertext Markup Language) और XML (Extensible Markup Language) में लिखा गया होता है और Web browser इस Language को convert कर के हमें display पर दिखाता है। इसके साथ Web browser user की भाषा समझने के लिए HTTP (Hyper Text Transfer Protocol) पर काम करता है। http web page के contents को format और transmit करने का काम करता है और Http की मदद से web browser और web server के बीच communication करने का access मिलता है। जब user web browser के address bar में कोई भी URL type करता है तब Browser user की Request को http command के रूप में web server तक पहुँचाता उसके बाद Browser उस Web server से connect हो जाता है और web server पर रखी हुई जानकारी को User को दिखाता है।
दुनिया का सबसे पहला web Browser का नाम World Wide Web था जिसे W3C के Director Tim Burners-Lee ने सन 1990 में बनाया था। World Wide Web का मतलब Internet था इस लिए इसमें अंतर जानने के लिए बाद में इसका नाम बदल कर Nexus कर दिया गया।
1992, Lynx
1992 में Lynx web browser बना यह एक Text based web browser था यह Graphic को support नहीं करता था।
1993, Mosaic
1993 में Mosaic को The University of Illinois’ National Center for Supercomputing Applications द्वारा बनाया गया था। Mosaic पहला web browser नहीं था पर यह दुनिया का पहला web browser था जो Text के साथ Image और Graphics को support करता था। इसके साथ-साथ इसमें Icon, bookmarks जैसे attractive interface को add किया गया था। बाद में 1994 में Mosaic को Upgrade किया गया और इसका नाम Netscape Navigator रखा गया।
1994, Opera
Opera की शुरूआत सन 1994 में हुई थी इसे Norway की telecommunications company Telenor के एक Project पर Research करने के लिए बनाया गया था। और बाद में 1995 में यह Company अलग हो गई और 1996 में Opera को Public के लिए realised कर दिया गया था। इसमें सबसे अच्छा feature Speed dial का था जो कि लोगों को काफी पसंद आया। इस Web Browser को Windows, Android, iOS, macOS, और Linux operating systems पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था और mobile versions के लिए Opera, Opera Touch, और Opera Mini को बनाया गया।
1995, Internet Explorer
Internet Explorer को हम Microsoft Internet Explorer और Windows Internet Explorer के नाम से भी जानते है। इसे Microsoft ने बनाया था और यह Microsoft Windows के साथ आता है। और आपने जरूर देखा होगा कि हमें Microsoft Windows के साथ Internet Explorer जरूर मिलता है इसकी शुरुआत 1995 में हुई थी जब Microsoft एक जरूरी Project पर काम कर रहा था। जिसका Code name शिकागो (Chicago) था। इसके साथ – साथ “O’Hare” नाम के एक Project पर भी काम किया जा रहा था। और Microsoft दोनों Project की technology को ग्राहकों के लिए एक ही उत्पाद में मिलाने की सोच रहा था। इसके लिए Microsoft ने O’Hare technology लेने का फैसला किया और उसे शिकागो के product में एक Add on feature के रूप में add किया। और उस Chicago technology को हम Windows 95 के रूप में जानते है और add on technology O’Hare Internet Explorer के रूप में प्रसिद्ध हो गया।
2003 Apple Safari
2003 में Steve Jobs ने Mac OS X Panther के लिए Apple Safari को launch कर दिया था। इस से पहले Apple Macintosh computers के लिए Netscape Navigator वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल किया जा रहा था।
2004 Mozilla Firefox
Mozilla project की शुरुआत Non-profit organization Mozilla Foundation ने सन 2003 में की थी यह Organization कई अन्य कंपनियों और individual donors के support पर चल रही थी। Mozilla ने internet पर होने वाले दैनिक कार्यों को मुख्य भूमिका दी और openness, innovation and opportunity को अवसर दिया। और Firefox and Thunderbird को बनाया।
सन 2004 में Mozilla ने Firefox 1.0 को बड़ी सफलता के साथ Launch किया और इसके launch होते है एक साल के अंदर ही Firefox को लगभग 100 Million लोगों ने Download किया था।
2008 Google chrome
Google chrome को तो आप बहुत अच्छे से जानते होंगे और इसका इस्तेमाल भी करते होंगे। यह आज के समय में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने बाला वेब ब्राउज़र है। इसे 2008 में Google द्वारा launch किया गया था।
2015 Microsoft Edge
इसके नाम से ही हमें पता चलता है कि Microsoft Edge, Microsoft का एक Product है। इसे 2015 में Windows 10 और Xbox One के लिए released किया गया था। इसके बाद Android और iOS के लिए इसे 2017 में लॉंच कर दिया गया था और 2019 में इसे Mac os के लिए Released किया गया था।
Epic Browser
Epic Browser बेंगलुरू की Hidden Software Reflex company ने बना कर तैयार किया है। यह भारत का पहला वेब ब्राउज़र है जिसे Chromium open source code से बनाया गया है। यह एक private browsing web browser है जिसमें private browsing mode हमेशा On रहता है और Browsing करने के बाद Browser से बाहर निकलने के बाद Browse किया गया सारा Data अपने आप Delete हो जाता है। यह Browser 1500 Theme के साथ आता है जिसे User अपने हिसाब से बदल सकता है और इसके साथ इसके Side bar पर कई तरह के Applications दिये गए है और यह 12 भारतीय भाषाओं को support करता है इस Browser को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए इसमें एंटीवायरस सिस्टम को जोड़ा गया है।
Tor Browser
यह एक फ्री और Open source software है इसमें user अपनी पहचान छुपा कर Private Browsing कर सकता है। लोगों का मानना है की Tor Browser का इस्तेमाल गलत काम करने के लिए किया जाता है पर ऐसा नहीं है Tor Browser क्या है और कैसे काम करता है इसके बारे में जानने के लिए इस Link पर Click कीजिये।
Brave | UC Browser |
Vivaldi | Maxthon |
SeaMonkey | Konqueror |
SlimBrowser | Lunascape |
GNOME Web | Sleipnir |
Pale moon | Flock |
K-Meleon | Galeon |
iCab | OmniWeb |
Comodo IceDragon | Midori |
Falkon | Links |
Camino | Avant Browser |
Netsurf | Elinks |
Amaya | Dooble |
Green Browser | GNU IceCat |
Dillo | Shiira |
Qtweb | Rockmelt |
Uzbl | Rekonq |
AOL Explorer | Kylo |
मुझे पूरी आशा है कि आप लोगों को Web Browser के बारे में समझ आ गया होगा। अगर आपको यह Post अच्छी लगी तो आप सभी से गुजारिश है कि आप लोग इस जानकारी को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, के साथ share करें, जिससे कि हमारे बीच जागरूकता होगी और ज्ञान बढ़ेगा। अगर आप लोगों को किसी भी तरह का Doubt है तो आप मुझे बेझिजक comment कर के पूछ सकते है। में पूरी कोशिश करूंगा कि आपके सवाल का जवाब दे सकूँ। और इस post को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद।